सड़क पार करते समय मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज
महासमुंद
के साराडीह मोड़ के पास सड़क पार करते समय मोटर सायकल को ठोकर मारने पर एक अन्य मोटर
सायकल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि 29 दिसंबर को मदन
लाल मंडलोई अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MN 4490 से बिरकोनी से रमनटोला दवाई
छोड़ने जा रहा था, तभी दोपहर 02 बजे साराडीह मोड़ के पास अपनी मोटर सायकल खड़ी कर रास्ता
पार करने के लिए देख रहा था, जहाँ नदीमोड़ तरफ से आ रही मोटर सायकल CG 06 GB
2578 का चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मदन लाल मंडलोई की खड़ी मोटर
सायकल को एक्सीडेंट कर दिया जिससे मदन लाल मंडलोई को बांया पैर में चोट लगी है और उपचार
के लिए शासकीय अस्पताल महासमुंद लाया गया, मामले में पुलिस ने मोटर सायकल के
विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
है.
अन्य सम्बंधित खबरें