शराब की मांग को पूरा न करने पर सुपरवाईजर से मारपीट
महासमुंद
के देशी शराब भट्ठी नं 02 दजदली में शराब की मांग को पूरा न करने पर मारपीट व जान
से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बताया कि विष्णुदास
सोनवानी जो देशी शराब भट्ठी नं 02 में देशी शराब भट्टी का सुपरवाईजर है, वहां 25
दिसंबर को रात 11:15 बजे जब वह अपने शराब
भट्टी में था तब रात में दिनेश शुक्ला, राणा सरदार और रोमी शराब भट्टी में आये और अंग्रेजी
शराब की मांग करने लगे. जिसपर सुपरवाईजर विष्णुदास सोनवानी ने कहा कि मैं देशी
शराब भट्ठी का सुपरवाईजर हूं मैं अंग्रेजी शराब नहीं दिला सकता. इसी बात पर तीनों
मिलकर एक राय होकर अंग्रेजी शराब नहीं दे रहे हो कहकर सुपरवाईजर को गंदी गंदी
गालीयां देकर हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. जिससे सुपरवाईजर को
चोट आई. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं
323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.