मोटर सायकल को ठोकर मारने पर कार चालक पर मामला दर्ज
ग्राम मुढैना के गजेन्द्र ने महासमुंद थाने में पीछे से उसकी मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से शिकायत दर्ज करवाई है. गजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 1573 में पीछे अपने साथी लक्ष्मीनारायण साहू को बिठाकर नदी मोड जा रहा था, तभी रात्रि 08:30 बजे करीब बेलसोंडा रेल्वे क्रासिंग के पास पहुंचा था उसी समय महासमुंद की ओर से कार क्रमांक CG04 HC 1027 का चालक तेज एवं लापरवाही से उपेक्षापूर्वक अपनी कार को चलाते आकर पीछे से गजेन्द्र के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसे तथा उसके साथी लक्ष्मीनारायण साहू के बाये पैर, सिर, गाल में चोंट आयी. और घटना के बाद डायल 112 से जिला अस्पताल महासमुंद जाकर उन्होंने अपना इलाज करवाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक CG 04 HC 1027 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.