हल्के का प्रभार नही देना पड़ा महंगा, पटवारी हुआ निलंबित. - CG Sandesh

हल्के का प्रभार नही देना पड़ा महंगा, पटवारी हुआ निलंबित.

पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ताबदले के बाद हल्के का प्रभार नही देना एक पटवारी को महंगा पड़ गया और एसडीएम के आदेश का पालन नही करने पर 30 दिसम्बर को पटवारी को निलंबित कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र डोंगरे हल्का नम्बर 48 का पटवारी था, उनका स्थानंतरण 22 नवम्बर 2019 को महासमुंद एसडीएम कार्यालय में हुआ था. स्थानांतरण के बाद भी पटवारी अपना हल्का नही छोड़ रहा था और नाही स्थानंतरण वाली जगह पर जा रहा था, उसके बाद एसडीएम कार्यालय पिथौरा ने 9 दिसम्बर को अन्य पटवारियों को प्रभार देने आदेश दिया गया था, लेकिन 20 दिन के बाद भी राजेन्द्र डोंगरे सम्बन्धित पटवारियों को प्रभार नही सौप रहे थे जिसके बाद एसडीएम ने आदेश ला अवहेलना बताते हुए पटवारी राजेंद्र डोंगरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें