मां बेटी से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

मां बेटी से मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम चिंगरौद में पुराने केश को लेकर समझौता के लिए मना करने पर  मां बेटी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताय कि जानकी यादव 01 जनवरी को सुबह 10.00 बजे अपनी बेटी दुर्गा यादव के साथ घर का काम कर रही थी, तभी खिलावन ध्रुव, गंगा बाई, सोनबती उसके घर के पास आकर कहने लगे कि तुम पुराने केश में समझौता कर लो जिसपर उनके द्वारा राजीनामा होने से मना करने पर खिलावन ध्रुव द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए खिलावन ने जानकी यादव को पकड़कर दरवाजे के चौखट में पटक दिया और उसकी बेटी दुर्गा जो पैर से विकलांग है उसे पकड़कर जमीन में घसीटकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे,  जिससे उन्हें चोट आई. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34, 294, 506 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें