11 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त
तुमगांव पुलिस ने नहर
नाली गाडाघाट के पास से अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को मुखबीर के जरिये
सूचना मिला कि गाडाघाट शासकीय शराब भट्टी से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब ले
जा रहा है, जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नहर नाली गाडाघाट के पास रोका जिसने अपना
नाम राजेश्वर ध्रुव पिता दुकलहा ध्रुव तुमगांव का निवासी बताया. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान
राजेश्वर ध्रुव के पास एक सफेद रंग की झोला के अंदर रखे 01 बाटल देशी प्लेन शराब
कीमत 240 रूपया एवं 02 अध्धी देशी प्लेन शराब 240 रूपया, 11 पौवा देशी
प्लेन शराब कीमत 660 रूपया, अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये पर अवैध शराब को जप्त
कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें