रेलवे फाटक के पास जुआ खेलते 04 पकड़ाए. - CG Sandesh

रेलवे फाटक के पास जुआ खेलते 04 पकड़ाए.

बागबाहरा पुलिस ने 1 जनवरी को फुलवारीकला रेलवे फाटक के पास 04 जआड़ी को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है,  पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि फुलवारीकला रेलवे फाटक के पास में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया जिसमे ललित कुमार उम्र 26 वर्ष फुलवारीकला, संजय चन्द्राकर उम्र 25 साल मौलीमुड़ा, कामता प्रसाद साहू उम्र 24 साल फुलवारीकला, तिलक यादव उम्र 30 साल फुलवारीकला 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे गए, पुलिस ने  पकडे गये जुआडियों के पास एवं फड से कुल नगदी रकम 2100 रूपये एवं 52 पत्ती जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें