सार्वजनिक स्थल मे शराब के नशे मे हल्ला कर लोगों को परेशान करने पर मामला दर्ज
बसना नगर के जगदीशपुर रोड़ जुनैद फोटो कापी दुकान के पास शराब के नशे में हल्ला कर लोगों को परेशान करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति जगदीशपुर रोड़ बसना मे सार्वजनिक स्थल मे शराब के नशे मे हल्ला करते आ रहा है आने जाने वाले लोंगो को परेशान कर रहा है.
जिसपर पुलिस मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर देखा कि जगदीशपुर रोड जुनैद फोटो कापी दुकान के पास एक व्यक्ति शराब के नशे मे मदमस्त हालत मे जोर जोर से चिल्ला कर हल्ला कर रहा था मौके पर डायल 112 भी पहुंच गयी थी डायल 112 के कर्मचारी शराब पीये व्यक्ति को समझा रहे थे, लेकिन वह समझाने पर नहीं मान रहा था मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थल मे शराब के नशे मे मदमस्त हालत मे हल्ला कर रहे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम देवदास मानिकपुरी पिता बुधियार दास मानिकपुरी उम्र 34 साल वार्ड क्रमांक 06 कबीर नगर बसना का रहने वाला बताया.
जिसको डायल 112 वाहन से सीएचसी बसना मुलाहिजा करया गया जिसमे उसका शराब का सेवन किया जाना पाया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी देवदास मानिकपुरी के विरुद्ध अपराध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.