दो मोटरसायकल में भिड़त, एक की मौत 3 घायल. - CG Sandesh

दो मोटरसायकल में भिड़त, एक की मौत 3 घायल.

कल सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सलडीह एवं देवरी के बिच एक तालाब के पास 2 मोटर सायकल में जबरदस्त भिड़ंत हो गया.  बताया जा रहा है कि दोनों मोटर सायकल सवार आमने सामने जा भिड़े. जिसके बाद मोटर सायकल में सवार लोग रोड के किनारे तो कोई मार्ग में ही गिर पड़े और गंभीर चोट भी आई.  इस दुर्घटना में एक युवक की मौत भी हो गई.

दुर्घटना के बाद सैकड़ो के संख्या में लोग दुर्घटना वाली जगह में रुके और राहगीरों द्वारा 112 और पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया,  घायलों को 112 के मदद से बसना स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को रायपुर रेफर कर दिया है.

सांकरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामजूडा निवासी सत्यभामा कुंद व सोनाराम साहू 26 बाइक से जामजूडा जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आरही मोटर सायकल से जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में सोनाराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई व विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल में प्रिंस बाघ 15 वर्ष निवासी नारायण पुर लक्ष्मीलाल 20 वर्ष कीर्तन मलिक 25 वर्ष सवार थे घटना में सत्यभामा प्रिंस व दिनेश को गंभीर चोटें आई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें