स्कार्पियो के डिवाइडर से टकराने पर 6 गम्भीर की हालत गंभीर, जिला पंचायत सदस्य का फार्म भरने जा रहे थे महासमुंद.
आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागबाहरा थाना अंतर्गत भीमखोज आंवरा डाबरी के पास साकर्पियो वाहन क्रमांक CG 05 W 9909 का डिवाइडर से टकरा जाने के कारण गंभीर हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार इस स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे जो बसना के ग्राम राजपालपुर से महासमुंद जा रहे थे. इसी दौरान तेज स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गया. जिससे 6 की हालात गंभीर बताया जा रही है.
इस घटना के बाद घायलों को 112 और पुलिस की मदद से बागबाहरा अस्पताल लाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल लोगो को रायपुर रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ये जिला सदस्य का फार्म भरने बसना के राजपालपुर से बागबाहरा होते हुए महासमुंद जा रहे थे. इस दौरान यह बड़ा हादसा हो गया.
बताया गया कि सभी रजपालपुर निवासी थे जिसमे सुमन पिता धर्मांन्द 45 वर्ष, घनश्याम पिता फगुलाल नायक 40 वर्ष, कृष्णा उर्फ छोटू पिता नित्यानंद 25 वर्ष, संतोष नायक पिता पितांबर 45 वर्ष, भोगलाल पिता शोभाराम पटेल 35 वर्ष, बीसीकेसन पिता जनता प्रसाद पटेल 45 वर्ष, कीर्तीलाल पिता शोभाराम पटेल 43 वर्ष, रोशन नायक पिता मोतीराम 40 वर्ष, संतराम पिता मेघुलाललाल यादव 31 वर्ष, निरपति नायक पिता शिवलाल 38 वर्ष शामिल थे.