शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज  - CG Sandesh

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम भरूवामुडा में पति ने शराब के नशे में पत्नी को हाथ मुक्का व डंडे से पीटा मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गायत्री बाई साहू ग्राम भरूवामुडा निवासी 1 जनवरी को घर के पीछे आंगन में अपने सास बिन्दाबाई साहू के साथ धान बीज की सफाई कर रही थी तभी करीब 10.00 बजे उसका पति मुलचंद शराब के नशे में आकर उसे  बोला की तुम्हारे पिता तुमको पांच महीने तक अपने घर में रखा था उतने दिन तक तुम्हारे पिता ने मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया करकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया और घर से निकल जा नही तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. मारपीट करने से गायत्री बाई को चोट आई, मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें