शराब पीकर हल्ला गुल्ला करने वाले को मना करने पर की  मारपीट - CG Sandesh

शराब पीकर हल्ला गुल्ला करने वाले को मना करने पर की मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम कोलपदर में शराब पीकर हल्ला करने वाले को मना करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि दयानंद 02 जनवरी को करीब शाम 04:00 बजे अपने घर के सामने खड़ा था, उसी समय उसके गांव का नरेन्द्र यादव शराब पीकर हल्ला गुल्ला करने लगा. जिसेपर दयानंद के द्वारा मना करने पर तू कौन होता है, मना करने कहकर गंदी गंदी गाली देकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया. जिससे दयानंद को चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी दयानंद के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें