15 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त
पटेवा
पुलिस ने छिलपावन चौक के पास अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी को मुखबीर से सूचना
मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर छिलपावन चौक की तरफ पैदल जा रहा है, जिसपर पुलिस
छिलपावन चौक के पास पहुंची जहाँ एक व्यक्ति झोला लेकर आते दिखा जिसे रोककर नाम पता
पूछने पर वह अपना नाम उत्तम यादव पिता पुनीत राम यादव बताया. जिसके बाद संदेही का
तलाशी लेने पर संदेही के पास रखे प्लास्टिक झोला में रखे 20-20 व्हीस्की शराब का 15 पौवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल सीलबंद कीमत 1200 रूपय मिला तथा अवैध शराब को जप्त कर आरोपी
के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें