इस विधायक के भाई ने जनपद सदस्य हेतु नामांकन दाखिल किया. - CG Sandesh

इस विधायक के भाई ने जनपद सदस्य हेतु नामांकन दाखिल किया.

महासमुंद जिला के खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारकाधीश यादव के अनुज मुकेश यादव ने जनपद सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 6 से अपना नामांकन दाखिल किया है.

ज्ञातव्य हो कि पंचायत चुनाव को लेकर 6 जनवरी तक नामांकन का अंतिम दिन है जिसमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन दाखिल किया जाना है. इसी क्रम में आज पिथौरा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 सोना सिली से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए जनपद कार्यालय पिथौरा पहुंचकर समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 सेटों में अपना नामांकन दाखिल कर दावेदारी प्रस्तुत किया है. मुकेश यादव को जनपद उपाध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लिहाजा यह सीट भी अब महत्वपूर्ण सीटों में से एक हो गया है.

नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ प्रमुख रूप से कांग्रेसी नेता संजीव तिवारी, नरेंद्र सेन,अरविंदर छाबड़ा, गोपाल पांडे, दीपक सिन्हा, उमराव सिंह ठाकुर, दुलार यादव, युगल यादव, मोहित यादव, घनश्याम दुबे, प्रेम सिन्हा, महेश्वर पटेल, कीर्ति पटेल, श्यामसुंदर साहू, रेखराज साहू  सहित बड़ी संख्या में समर्थक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें