बस को लेट में लेकर आयें हो कहकर कंडेक्टर के साथ मारपीट.
बागबाहरा के बस स्टैण्ड में 3 जनवरी को बस
कंडेक्टर के साथ बस को लेट में लेकर आयें हो कहकर मारपीट कर दी गई. नेहरू धु्रव ने
पुलिस को बताया कि वह बस क्र CG 04 E 3699 में कंडेक्टरी का काम करता है. और
3 जनवरी को सुबह 11:20 बजे बस को लेकर खट्टी से बागबाहरा पहुंचा था तभी बस स्टैण्ड
बागबाहरा में वंश दुआ, निखील छाबडा और रौबीन तीनों ने
एक राय होकर उसे बस को लेट में लाये हो कहकर गंदी गंदी गाली देते हुये हाथ मुक्का
लात से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिये. जिसपर बस के ड्राइवर ने बीच
बचाव किया. जिसपर पुलिस ने तीनो आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी में तहत मामला पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें