छोटे भाई को बुलाने जाने पर की गई मारपीट. - CG Sandesh

छोटे भाई को बुलाने जाने पर की गई मारपीट.

बसना थाना में ग्राम अरेकेल में दो भाईयों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र यादव का छोटा भाई अनिल यादव 3 जनवरी को सुबह 9 बजे जयो यादव के साथ क्रिकेट खेलने बाहर गया था. इसके बाद जब वह काम करके शाम 04 बजे घर वापस आया तो तब तक उसका छोटा भाई अनिल यादव घर वापस नहीं आया था. जिसपर वह  उसे बुलाने जयो यादव के घर शाम करीब 07.30 बजे गया.  जहाँ जयो यादव के साथ उसके भाई के अलावा दो और लोग बैठे थे जिपर जितेन्द्र ने अपने भाई अनिल यादव को घर चलने बोला. जिसपर  जयो यादव ने उसे मेरे घर में आकर मुझे गाली दे रहे हो कहते हुए खुद ही गाली देते आग फुंकने के पाईप से जितेन्द्र के  बांए घुटने के उपर मारा फिर जितेन्द्र अपने भाई अनिल यादव को घर आने के लिए खींचने लगा जिसपर जयो यादव और ठीबु यादव एवं अन्य लोग क्यों ले जा रहों कहकर उसे रोकने लगे और हाथ मुक्का से जितेन्द्र एवं अनिल यादव को मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये. जिसके बाद डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु अनिल यादव व मनीष यादव को अस्पताल लाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294 एवं 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें