गुड़ाखु नहीं देने पर मारपीट व गाली गलौच
बसना थाना के ग्राम लमकेनी में गुड़ाखु नहीं
देने पर भाई बहू के साथ मारपीट व गाली गलौच किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस
ने बताया कि ग्राम लमकेनी में 2 जनवरी को रात्री 08 बजे प्रतिभा नाग खाना खाकर सो गयी थी,
तभी आकाश सागर प्रतिभा को गुडाखु मांगने आया जिसपर वह गुडाखु नही है बोली, जिसपर आकाश
सागर गुडाखु नही दे रहे हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली देकर उसके साथ हाथ मुक्का
से मारपीट और धक्का दिया जिससे वह गिर गयी और उसके घुटने में चोंट आई, आवाज सुनकर जब में वहां उसका जेठ पहुँचा
तो आकाश सागर ने उसके साथ भी मारपीट किया जिससे उसे चोट आई व बीच बचाव करने आयी विनीता
चैहान के साथ भी आकाश सागर ने मारपीट किया. जिसपर पुलिस ने आकाश सागर के विरुद्ध
धारा 294, 323, 336 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें