50 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य से निर्मित महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने ग्राम नर्रा ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नर्रा जोक नदी के किनारे ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है, जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये हुये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के साथ मिला. जिसका नाम ठाकुर राम यादव पिता पुनऊ यादव उम्र 62 वर्ष बताया गया. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 50 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य से निर्मित महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमत 2500 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट घटित करना पाए जाने से मामला दर्ज किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें