कन्याशाला के सामने ट्रक को बीचों बीच खड़ा करने पर पुलिस ने जप्त की ट्रक.
बसना नगर में स्थित कन्याशाला के सामने ट्रक को बीचों बीच आम रोड़ पर खड़ा कर देने पर बसना पुलिस ने बसना पुलिस ने कार्यवाही की है, पुलिस ने बताया है कि 4 जनवरी को को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ट्रक क्रं0 CG 04 JD 2854 का चालक अपनी वाहन को कन्याशाला बसना के सामने आम रोड के बीचो बीच खडा कर दिया है, जिससे साप्ताहिक बाजार आने जाने वाले एवं रोड पर चलने वाले लोगो को असुविधा हो रही है.
जिसपर पुलिस कन्याशाला आम रोड के पास पहुंचकर ट्रक का चालक जो बीच रोड में खडा कर दिया था उसपर कार्यवाही की. पुलिस ने बताया कि ट्रक को बीच रोड में खड़ा कर देने पर आम लोगो को आने जाने में असुविधा हो रही थी, जिसे मना करने पर भी नहीं मान रहा था. उक्त गाडी का ड्रायवर सलीम मोहम्मद पिता रहीम मोहम्मद शेख उम्र 46 साल का बताया गया. पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 283 भादवि का पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया.