महासमुंद थाने में नाबालिक लड़की को राजस्थान ले जाकर शादी करवाने की शिकायत.
महासमुंद से एक नाबालिक लड़की को राजस्थान ले जाकर शादी करवाने का मामला सामने आया है, मामला महासमुंद थाने में दर्ज किया गया है, शिकायतकर्ता व लड़की की माँ ने पुलिस को बताया है कि करीब 6 माह पूर्व उसकी ननंद और उसका पति महासमुंद आये. और उसकी पुत्री को अपने घर राजस्थान ले जाने की मांग किये और उसकी अनुमति के बगैर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर राजस्थान भगा ले गये है.
लड़की की माँ ने बताया है कि चार माह से वो उसकी बेटी को वापस लेकर नहीं आये है, और आरोपी बात करने पर उसे धमकी देती है कि जो करना है कर लो थाना कचहरी को मैं नही डरती. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, एवं 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें