आत्मा राम यादव बने पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष, दिलप्रीत सिंह ... - CG Sandesh

आत्मा राम यादव बने पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष, दिलप्रीत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष

पिथौरा नगर पंचायत में अध्यक्ष के रूप में वार्ड क्र. 2 से कांग्रेस के पार्षद आत्मा राम यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के पार्षद दिलप्रीत सिंह खनूजा निर्विरोध निर्वाचित हो गए. जानकारी के अनुसार अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में मात्र एक ही  नामांकन दाखिल हुआ. निर्वाचन के  दौरान कांग्रेस के सभी स्थानीय बड़े नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

गोरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में पिथौरा नगर पंचायत की 15 सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था, वहीं भाजपा केवल 2 सीटों पर ही सिमट गई है. जबकि निर्दलीयों उम्मीदवारों ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें