मारपीट को लेकर काउंटर शिकायत दर्ज
महासमुंद थाने में गाली गलौच व मारपीट को लेकर काउंटर शिकायत दर्ज कराया गया है, पार्वती साहू द्वारा लिखाई रिपोर्ट के अनुसार 6 जनवरी को शाम 7:30 बजे उसकी लड़की ने आकर उसे बताया कि मोहल्ले का देवेन्द्र साहू स्कूल जाते समय उसे मोटर सायकल से सामने से कट मारते हुए निकलता है, तथा मना करने पर गाली गलौच करते रहता है. जिसपर लड़की की माँ ने देवेन्द्र साहू से कहा कि मेरी लड़की को क्यों परेशान कर गाली गलौच करता है. तब देवेन्द्र साहू व उनसे पिता केशव तथा माता रामबाई घर के सामने गली में तीनों एक राय होकर उसे तथा उसकी बेटी के साथ अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये, एवं दोनों का हाथ को मरोड़ कर चोट पहुंचाये बाद में बीच बचाव करने आया लड़की के भाई किशोर साहू को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया गया एवं जान से मारने की धमकी भी दिया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीं रामबाई साहू ने पुलिस को बतायी कि 6 जनवरी को रात्री करीबन 09 बजे जब वह अपने घर में थी तब मोहल्ले के बिसेसर साहू शराब के नशे में आया और शुक्ला साहू का जो मकान खरीदे हो वह मेरे मां राम्हीन बाई के नाम से है कहकर घर खाली करो और घर से भाग जाओ कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर बिसेसर की पत्नी पार्वती साहू एवं लड़का किशोर साहू आये तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे उसके नाक गाल व पैर में चोट लगी है, एवं बीच बचाव करने आये उसके पति केशव राम साहू के सिर में एवं उसके लड़के देवेन्द्र साहू के सिर, हाथ, दोनो पैर में चोट आया है, जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.