15 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

15 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने दलदली रोड़ नयापारा में अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि गुड्डू मारकंण्डेय दलदली रोड़ रेल्वे फाटक के पास नयापारा महासमुन्द में बिक्री हेतु शराब अपने कब्जा मे रखा है, जिसपर पुलिस घटना स्थल दलदली रोड़ रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर गुड्डू मारकंण्डेय को शराब सहित रेड कर पकड़ा.

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुड्डू मारकंण्डेय पिता स्व0 रमेश मारकंण्डेय उम्र 37 वर्ष के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 15 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त कर आरोपी गुड्डू मारकंण्डेय का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें