रोजगार सहायक से झगडा विवाद कर गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

रोजगार सहायक से झगडा विवाद कर गाली गलौच, मामला दर्ज

कोमाखान थाना में रोजगार सहायक के साथ गाली गलौच करने का मामला सामने आया है, टेकराम पटेल पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद पटेल उम्र 42 वर्ष ग्राम कोकडी पोस्ट नर्रा ने पुलिस को बताया है कि ग्राम पंचायत झिटकी द्वारा मतस्य पालन तालाब गहरीकरण का कार्य रोजगार गारंटी के तहत कराया जा रहा है, जिसके देखरेख कार्य करने की जिम्मेदारी उसके द्वारा रोजगार सहायक के रूप में किया गया है.

उसने बताया कि तालाब गहरीकरण दौरान मजदूर द्वारा मिट्टी निकाल कर मेड़ में फेंका गया था, जो कि मेंड़ के उस पार बने खेतो में चला गया जिस संबंध में नकूल यादव द्वारा 7 जनवरी को उसे आकर बोला गया कि तालाब की मिट्टी मेरे खेतो में गिर गया है जिसे हटवा दो जिसपर टेकराम हटवा दूंगा कहकर दूसरे दिन 8 जनवरी को तालाब में मजदूरो को काम बांटने के बाद नकूल यादव के आने पर उसके खेत में जाकर मिट्टी हटवाने बोला. उसी समय ग्राम झिटकी के गोविन्द साहू आया और तुम लोग ठीक से काम नही करा सकते किसान का नुकसान कर दिये हो कहकर झगडा विवाद कर गंदी गंदी गाली देने लगा. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें