भाई ने बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
तुमगांव
के ग्राम रायकेरा में भाई द्वारा बहन को गाली गलौच कर डंडे से मारपीट करने का मामला दर्ज किया है, नगमा परवीन ने पुलिस को
बताया कि 8 जनवरी को शाम करीबन 05.00 बजे जब वह अपने चाची शहनाज बेगम के घर के पास
अपनी चाची से बात करते खडी थी तो उसी समय मेरा बडा भाई मोहम्मद आसिफ जो आये दिन
उससे झगडा विवाद करता रहता है, वह उसके पास हाथ में डंडा लेकर आया और तू घर में
बडा सयानी बताती है बहुत बात करती है कहकर उससे अश्लील गाली गलौज कर हाथ में रखे
डंडा से मारपीट किया जिससे उसे चोट लगी, और साथ ही जाते जाते जान से मारने की धमकी
भी दिया. जिसपर पुलिस ने मामले को धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी के तहत कायम कर
विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें