कोमाखान पुलिस ने जुआ पर की रेड कार्यवाही.
कोमाखान पुलिस ने ग्राम कोकड़ी में अलग अलग जगहों पर जुआ रेड की कार्यवाही करते हुए जुआडियों को पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को रात्रि मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम कोकड़ी बस्ती तालाब के मेढ़ पार में विद्युत पोल मे लगे बल्ब की रोशनी मे कुछ जुआड़ी तथा प्रायमरी स्कूल के सामने खुला स्थान में विद्युत पोल में लगे बल्ब की रोशनी में कुछ जुआरि जुआ खेल रहे है. जिसपर पुलिस ने बस्ती तालाब के मेढ़ पार जुआ रेड कार्यवाही किया गया जिस दौरान कुछ जुआरी भाग गये. तथा मौके पर दौलत राम पटेल उम्र 35 कोकड़ी, बेद सिंग दीवान उम्र 40 साल बहेराभाठा टूहलू थाना कोमाखान के पास से कुल रकम 7090 रू. व 52 पत्ती तास जप्त किया गया.
इसी तरह कोकड़ी प्रायमरी स्कूल के पास भी पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग गये तथा मौके पर डाहर सिंह पटेल उम्र 55 साल, रामचरण पटेल उम्र 30 साल, कार्तिक राम उम्र 50 साल सभी निवासी कोकड़ी टूहलू थाना कोमाखान से पुलिस ने कुल रकम 3400 / व 52 पत्ती तास जप्त किया. पुलिस सभी आरिपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है.