पत्रकार तो क्या कलेक्टर भी मेरे से अनुमति लिए बिना मेरे धान ... - CG Sandesh

पत्रकार तो क्या कलेक्टर भी मेरे से अनुमति लिए बिना मेरे धान खरीदी केंद्र थरगांव में प्रवेश नही कर सकता - कांति लाल साहू

बलौदाबाजार-थरगांव सोसायटी में ब्यापारी जिला उपाध्यक्ष,सोसायटी अध्यक्ष,और साहू समाज के अध्यक्ष कांति लाल साहू के द्वारा ब्यापारियों का धान बेचवाने में सहयोग ।

ग्राम निठोरा के संतोष कुमार साहू ने किसान ने कांति लाल साहू को कोचियों और ब्यापारियों के धान को थरगांव सोसायटी में बेचने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की। किसान मेहतरु यादव निठोरा के नाम से 150 कट्टा, बबलू काशीराम थरगांव के नाम से120 कट्टा सोसायटी में बेचते समय करीबन 100 किसानों के बोलने पर भी अपना रुदबा दिखाते हुए कहता रहा कि चाहे किसी के पास शिकायत कर लो चाहे कलेक्टर हो मेरे इजाजत के बगैर प्रेस वाले तो क्या कलेक्टर भी सोसायटी में नही घुस सकता,मैं कोई भी दिन धान बेच सकता हु ।जबकि थरगांव का धान बेचने का पाली सोमवार को है ,बारदाना सीधे कांतिलाल साहू के घर पहुचता है,धान का तौल घर पर ही होता है,और सीधा सोसायटी पहुचता है,

तहसीलदार शंकर लाल सिन्हा के मौजूदगी में ये आंखों देखी कारनामे मंगलवार को हुआ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें