डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना ने बया चौकी में दर्ज कराई रिपोर्... - CG Sandesh
फोटो : डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना

डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना ने बया चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट

बलौदाबाजार - थाना राजादेवरी के अंर्तगत बया चौकी में डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जनवरी 2020 को वह शाम 7 बजे के करीब वन जाँच चौकी चरोदा नाका में था, जहाँ आरोपीगण विश्राम रात्रे, रेशम रात्रे, सुदेस्ता रात्रे पति रेशम रात्रे ये सभी निवासी चरोदा वहां आये और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना के साथ अश्लील गली गलौच कर उसे जान से मारने पीटने की धमकी दी.

डिप्टीरेंजर ने बताया कि 2 जनवरी 2020 को आरोपी विश्राम रात्रे के विरुद्ध लिखा पढ़ी कर रहा था।. उसी के द्वेष वश उपरोक्त लोगो द्वारा अशलील गाली गलौच कर शासकीय कार्य को बाधित कर जान से मारने की धमकी दी.

वहीं चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर विश्राम रात्रे,  रेशम रात्रे  और सुदेसता बाई रात्रे के खिलाफ भा0द0 वी0 के तहत 186,189,294,506,34 अपराध कायम किया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें