मारपीट पर काउंटर शिकायत दर्ज
महासमुंद मलेरिया आफिस के पास वाद विवाद हो गया और फिर वहां मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसे लेकर काउंटर शिकायत दर्ज किया गया है.
प्रार्थी सनत यादव ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी के शाम 07.00 बजे जब वह अपने दोस्त राजा यादव, दिग्विजय साहू, राजकुमार यादव के साथ पैदल मलेरिया आफिस के पास से गुजर रहे था, तब पैदल चलते समय राजू निषाद ने उसे हल्का टकराने के बात को लेकर गंदी गंदी गाली देने लगा, जिसे मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से एवं पत्थर जैसे चीज से मारपीट किया. एवं उनके अन्य साथी द्वारा भी उसके साथ मारपीट किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीं राजू निषाद ने पुलिस को बताया कि , राजा यादव ने उसके साथ शराब पीकर गालौच किया है, उसने बताया कि 10 जनवरी को शाम 07.00 बजे जब वह अपने मोहल्ले मे दुकान के पास बैठा था, उसी समय सनत यादव, राजा यादव शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे, जिसे सुनकर इसंने मना किया तो सनत यादव और राजा यादव दोनो एक राय होकर उसे गंदी गंदी गाली देने लगे, फिर मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये, हाथ मुक्का एवं पत्थर जैसे चीज से मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.