2 वर्ष के बच्चे को एक्सीडेंट करके मोटरसायकल चालक हुआ फरार, म... - CG Sandesh

2 वर्ष के बच्चे को एक्सीडेंट करके मोटरसायकल चालक हुआ फरार, मामला दर्ज

महासमुंद के शंकर नगर में मोटर सायकल चालक द्वारा बच्चे को एक्सीडेंट करके फरार होने पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 10 जनवरी को शाम 4 बजे दीपक सेठी का भांजा पीयुष वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र 2 वर्ष 6 माह शंकर नगर का घर के सामने खेल रहा था, तभी नहर तरफ से आ रही मोटर सायकल होण्डा एक्टीवा क्रमांक CG 06 GF 6561 का चालक भूपेन्द्र सरवैया का पुत्र तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उसके भांजा पीयुष वर्मा को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके भांजा पीयुष वर्मा को सिर, चेहरा, गले में, पैर में चोट लगी है,  व एक्सीडेंट कर मोटरसायकल का चालक मोटरसायकल लेकर भाग गया. जिसके बाद उपचार के लिए पीयुष वर्मा को शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद रायपुर रिफर किया गया है. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें