शराब के नशे में गाली गलौच करने से रोकने पर की मारपीट
महासमुंद थाना में नयापारा निवासी आंसर अली ने शिकायत
दर्ज कराया है कि शराब के नशे में गाली गलौच के लिए मना करने पर उसके साथ मारपीट
हुआ है, वह वार्ड न0 6 अटल आवास नयापारा महासमुन्द में रहता है, तथा 10 जनवरी के दोपहर 01.30 बजे अपने भाई जाकिर
को बुलाने उसके घर अटल आवास गया था, जहां सुमीत विश्वकर्मा शराब के नशे में उसके भाई
के घर के सामने गाली गलौच कर रहा था, जिसे देख कर उसने मना किया, तो सुमीत विश्वकर्मा ने उसे भी गंदी
गंदी गाली देकर पत्थर से उठाकर मारने का प्रयास किया,
एवं जान से मारने की धमकी दिया
व मारपीट कर चोट पहुंचाया है, जिससे उसे चोट
आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें