शासकीय शराब दुकान के पास शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वा... - CG Sandesh

शासकीय शराब दुकान के पास शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने सिलापडेरा शासकीय शराब दुकान के पास से अवैध शराब डिस्पोजल व चखना समान जप्त वहां शराब पिलाने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही किया है, पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी को मुखबीर से सुचना मिली की सिलापडेरा शासकीय शराब दुकान के पास कुछ लोग सामान्य मदिरा पान गृह के रूप में संचालित कर रहे है, जिसपर पुलिस की टीम शासकीय वाहन से मौके में पहुंचकर एक झोपडीनुमा दुकान पर कार्यवाही किया जहाँ कुछ लोग मदिरापान कर रहे थे जो पुलिस के नजदीक पहुंचने पर पुलिस को देखकर भाग गये. इसी तरह पुलिस ने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 6 आरोपी को पकड़ा है.  

जिसमे दयालाल यादव पिता गैंद सिंह यादव उम्र 32 साल वार्ड नं 07 लालपूर, थाना बागबाहरा के पास से 01 नग आधी भरी हुई देशी प्लेन मदिरा शराब कीमत 25 रूपये व 02 नग खाली डिस्पोजल एवं 01 नग पोपट मिक्चर का पैकेट एवं 01 नग फल्ली का पैकेट कीमती 10 रूपये मिला.

तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम फारूख मुसलमान पिता हारून खान उम्र 34 साल वार्ड नं 09 सिलापडेरा, थाना बागबाहरा आरोपी के पास से 01 नग आधी देशी प्लेन मदिरा शराब भरी हुई कीमत 25 रूपये ,01 नग खाली देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें शराब का गंध आ रहा था व 02 नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंध आ रही थी। एवं 01 नग फल्ली पैकेट एवं 01 नग चना का पैकेट कीमती 10 रूपये मिला.

तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम जीवराखन पिता चर्तुभुज बघेल उम्र 44 साल वार्ड नं 08 अचानकपारा, थाना बागबाहरा आरोपी के पास से 01 नग देशी प्लेन मदिरा व 01 नग आधी भरी हुई शराब भरी हुई कीमत 100 रूपये व 05 नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंध आ रही थी। एवं 03 नग चना का पैकेट कीमती 15 रूपये मिला.

चौथे व्यक्ति ने अपना नाम सोहन लाल साहू पिता धनसाय साहू उम्र 24 वर्ष वार्ड नं 04 थानापारा, थाना बागबाहरा के पास से 02 नग देशी प्लेन मदिरा व 01 नग शराब कीमत 180 रूपये व 10 नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंध आ रही थी। एवं 05 फल्ली का पैकेट कुल कीमती 205 रूपये मिला.

पांचवें व्यक्ति ने अपना नाम देव सिंह गेंडरे पिता हगरू गेंडरे उम्र 50 साल सिलापडेरा के पास से 02 नग आधी भरी हुई देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें से शराब की गंध आ रही थी एवं 03 नग खाली डिस्पोजल जिसमें कुछ शराब की बुंदे थी जिसमें शराब की गंध आ रही थी। एवं 01 खुला हुआ चना पैकेटे एवं 01 भरी हुई फल्ली का पैकेट मिला.

छटवें व्यक्ति ने अपना नाम गनपत राम जगत पिता रूप सिंह जगत उम्र 56 सा. वार्ड नं 09 अचानकपारा के पास से 01 नग खाली एवं 01 नग भरा देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें से शराब की गंध आ रही थी एवं 05 नग खाली डिस्पोजल जिसमें कुछ शराब की बुंदे थी जिसमें शराब की गंध आ रही थी। एवं 01 खाली एवं 01 भरा फल्ली का पैकेट मिला पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर शीलबंद कर आरोपीयों का कृत्य धारा 36(क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें