ग्राम छिबर्रा में अवैध शराब रेड कार्यवाही पर तीन आरोपी पकड़ाए.
सरायपाली पुलिस ने ग्राम छिबर्रा से मुखबीर की सुचना पर 2 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ है. पुलिस ने बताया कि शराब रेड कार्यवाही हेतु देहात के ग्राम छिबर्रा पहुंचने पर मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नाला के पास अवैध रूप से बिक्री करने महुआ शराब रखे हैं. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दिया जहाँ 02 व्यक्ति जरकीन में कुछ सामान रखे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम लक्ष्मण खुंटे, धर्मेंद्र ऊर्फ वशिष्ट खुंटे बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त किया गया.
तथा ग्राम बस्तीपाली में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु पैदल ले जा रहा है की सुचना पर पुलिस ने ग्राम बस्तींपाली मोड में पहुंचकर एक संदेही व्यक्ति को कुछ पकडे हुए जैसे दिखने से उसे रोककर पूछताछ करने से भागने का प्रयास किया जिसे पकड़कर पुनः पुछताछ करने से जुर्म करना स्वीकार करते हुए अपने पास एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की जरकीन प्लास्टिक डिब्बा में हाथ भट्ठी से बना हुआ 04 लीटर महुआ शराब कीमत करीबन 400 रूपये के महुआ शराब मिला. आरोपी ने अपना नाम विकास चैहान पिता लिंगराज चैहान 28 वर्ष ग्राम राफेल थाना सिघोंडा का निवासी बताया. पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.