ग्राम सिवनीकला में जुआडियों पर पुलिस की कार्यवाही
कोमाखान पुलिस ने ग्राम सिवनीकला में अलग-अलग स्थानों से जुआड़ीयों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर 10 जनवरी को ग्राम सिवनीकला दुर्गा चौक के पास बल्ब की रोशनी में 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआरी पर कार्यवाही किया गया जहाँ कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये एवं मौके पर आरोपी ठाकुर राम साहू उम्र 29 वर्ष सिवनीकला, खाम सिंह उम्र 30 वर्ष सिवनीकला, पील सिंग यादव उम्र 28 वर्ष सिवनीकला एवं झगड़ू निषाद उम्र 30 वर्ष सिवनीकला को पकड़ा जिनके पास से कुल 700/ रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक पीला रंग की प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.
तथा पुलिस ने ग्राम सिवनीकला रंगमंच के पास आम गली में बल्ब की रोशनी में कुछ जुआरी को जुआ खेलते पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपी आसिफ खान उम्र 25 वर्ष, राधेश्याम साहू उम्र 44, चुम्मन साहू उम्र 29 वर्ष, रियाज खान उम्र 28 वर्ष सिवनीखुर्द, राजेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष टेमरी के पास कुल 800 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.