प्राथमिक शाला लखनपुर से टेबलेट चोरी - CG Sandesh

प्राथमिक शाला लखनपुर से टेबलेट चोरी

पटेवा थाना अंतर्गत उच्च प्राथमिक शाला लखनपुर से टेबलेट चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है, सुखीराम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह से उच्च प्राथमिक शाला लखनपुर मे प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है, जहाँ  विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र रा. मा. शि. मि. महासमुंद से उच्च प्राथमिक शाला लखनपुर मे शिक्षकों की उपस्थिति एवं अन्य जानकारी हेतु शासन द्वारा निःशुल्क टेबलेट वितरण के तहत 20 फरवरी 2018  को टेबलेट प्रदान किया गया था जिसकी कीमत लगभग 7000 रूपये है.

उन्होंने बताया कि टेबलेट का उपयोग जूलाई 2019 तक किया गया तथा नया साफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से टेबलेट को बंद कर उच्च प्राथमिक शाला लखनपुर के कार्यालय के आलमारी मे रखे थे जिसका लाक खराब होने से अलमारी मे लाक नहीं लगा था. इसके बाद उक्त टेबलेट को 17 दिसंबर 2019  के लगभग 15:00 बजे चेक किया गया तो टेबलेट अलमारी मे था. लेकिन पुनः 20 दिसंबर 2019 के लगभग 10:30 बजे चेक करने पर अलमारी मे रखा टेबलेट नहीं था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें