मोबाइल टावर के ऊपर नग्नावस्था में चढ़ा सिरफिरा, बचाने पहुंचे ... - CG Sandesh

मोबाइल टावर के ऊपर नग्नावस्था में चढ़ा सिरफिरा, बचाने पहुंचे लोगों के साथ की गाली गलौच.

पिथौरा थाना अंतर्गत गोपालपुर  में आज सुबह मोबाइल टावर पर एक सिरफ़िरे नग्ना अवस्था में टावर के सबसे ऊँची जगह पर पहुँचकर खड़ा हो गया. और हरकतें करने लगा.  

मोबाइल के टावर में चढ़ने के बाद पिथौरा थाना को जानकारी दिया गया, जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और टावर में कर्मचारी घटना वाले स्थान पर पहुँचे और उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन बताया गया की जो व्यक्ति मोबाइल टावर के ऊपर खड़े है वह अश्लील गालियां दे रहा है. वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.

पिथौरा थाना द्वारा लगभग 2 घण्ठे तक उस व्यक्ति को टावर से नीचे उतरने को लेकर कोशिश किया. लेकिन थाना में मोबाइल टॉवर के ऊपर चढ़ कर उक्त व्यक्ति को बचाने का साधन नही था जिसके बाद पिथौरा थाना द्वारा सम्बन्धित मोबाइल टावर के संचालक को सूचना दिया गया है और उक्त व्यक्ति को नीचे उतारने सुविधा मुहैया करवाने कहा गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें