शराब दुकान में लूटपाट करने के बाद घर में छिपे बैठे थे आरोपी,... - CG Sandesh

शराब दुकान में लूटपाट करने के बाद घर में छिपे बैठे थे आरोपी, घटना के महज़ तीन घंटे बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार.

कल शाम करीब 4 बजे के आसपास बसना थाना अंतर्गत पिरदा के शराब दुकान में 3 नकाबपोश मोटर सायकल में सवार होकर आए और देशी शराब दुकान के दरवाजा को धक्का मारकर अंदर शराब की बिक्री कर रहे सेल्समेन विजय सिदार को पिस्टल दिखा कर लूटपाट कर लिए.

बताया जा रहा है की जिस समय यह घटना हुई उस समय एक सेल्स मेन हेमसागर पटेल दुकान के बाहर खड़ा था वही दूसरा सेल्स मेन आशीष प्रधान बाहर गया हुआ था. और तीसरा सेल्समेन विजय प्रधान शराब दुकान के अंदर शराब बेच रहा था.

तीनो नकाबपोश वाहन से उतरते ही पहले बाहर खड़ा सेल्स मेन को पिस्टल दिखा कर भगा दिए, जिसके बाद शराब दुकान के दरवाजे को लात मार कर तोड़ दिया गया और अंदर घुस कर नकाबपोसो ने पिस्टल के दम पर शराब दुकान में लूटपाट की और फरार हो गए.

लूटपाट के घटना के बाद शराब दुकान के सेल्समेन ने बसना पुलिस और आबकारी विभाग को जानकारी दी. जिसके बाद बसना थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पिरदा देशी शराब दुकान पहुंची और पुलिस तीनो सेल्समेन से आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए सीसी टीवी फुटेज खंगालने में लग गई.  इसके बाद बसना पुलिस मामले की जांच करते हुए 3 आरोपियों को घटना के महज़ 3 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया.

बसना थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि कल 4 बजे के घटना के बाद पतासाजी और जांच पड़ताल किया जा रहा था. और रात लगभग 9 से 10 बजे के आस पास तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपने अपने घरों में छिपे बैठे थे तीनो को आरोपियों को उनके अलग-अलग गांवो से रात में ही गिरफ्तार किया गया है.  

आरोपियों का नाम लखेश्वर यादव  निवासी पण्डरीपानी,  गोपाल यादव निवासी लिमदरहा, धनसाय बरिहा निवासी रामभाठा बताया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें