खेत में लगे पंप की चोरी - CG Sandesh

खेत में लगे पंप की चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम बी0के0बाहरा से खेत में लगे बोर से 3HP का सबमर्शिबल पम्प, चोरी होने का मामला सामने आया है. प्रार्थी ने 14 दिसंबर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद आवेदक अर्पित साहू पिता लेखराम साहू की शिकायत थाना खल्लारी को जांच हेतु प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदक अप्रित साहू ने खेत मे लगे बोर से 3HP के सबमर्शिबल पम्प चोरी होने की शिकायत पुलिस से किया गया है.

उसने बताया वह बी0के0बाहरा का मूल निवासी है तथा 28 नवंबर को दोपहर 1 बजे जब वह खेत गया तो मैने पाया उसका 3 HP का सबमर्शिबल पम्प, लोहे का 10 नग पाईप, लोहे का बाक्स खेत से सब चोरी हो चुका था. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें