नीव पर इंटा पत्थर डालने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

नीव पर इंटा पत्थर डालने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

ग्राम शेर निवासी छम्मन बाई साहू ने महासमुंद थाना आकर शिकायत दर्ज करायी है कि उसके घर के नींव पर इंटा पत्थर डालने से मना करने पर वाद विवाद और मारपीट हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार छम्मन बाई साहू 12 जनवरी को 10.00 बजे अपने घर के पीछे भाग मे कब्जा जमीन के लिये नीव खोद कर घेरा डालने के लिये रखा था. जिसे ग्राम के गोलू साहू पिता चेतन साहू, उदल साहू, केशव साहू और कांती बाई साहू द्वारा छम्मन बाई साहू के खोदे नीव पर इंटा पत्थर डाल रहे थे,  जिसे उसके मना करने पर सभी एक राय होकर उसे गंदी गंदी गालिया देते हुये तु मना करने वाली कौन होती हो कहकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये और उसके पति केशव साहू द्वारा बीच बचाव करने पर उसे भी धक्का मुक्की किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें