बिना आईडी प्रुफ के लाज में रूम नहीं मिलने पर मारपीट - CG Sandesh

बिना आईडी प्रुफ के लाज में रूम नहीं मिलने पर मारपीट

पिथौरा के महिमा लाज में बिना आईडी प्रुफ के लाज में रूम नहीं मिलने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार पवन कुमार राय पिता मधेश्वर राय उम्र 27 वर्ष महिमा लाज पिथौरा में कर्मचारी है. जहाँ 12 जनवरी को रात्री करीबन 07:00 बजे लाज में दीपक दुबे और प्रमेन्द्र राजपूत लाज अन्दर घुसकर बोले कि रूम चाहिए, जिसपर शिकायतकर्ता पवन ने  आप लोग आईडी प्रुफ दीजिए कहने पर प्रमेन्द्र और दीपक दुबे बोले तू हम लोग को पहचानता नहीं है क्या गाली गलौच करते हुए तेरे को जान से मार देंगे कहते हुए हाथ मुक्का तथा पास में रखे कुर्सी से उसके सिर,  चेहरा और छाती में मारपीट करने लगे, जिसे देखकर बीच बचाव करने आया उसका साथी ध्रुव कुमार राय को भी अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से उसके चेहरा एवं सीना में मारपीट किया गया एवं लाज अन्दर घुसकर जान से मार देने की धमकी दी. जिसपर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 457 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें