ओवर ब्रीज के पास अवैध शराब जप्त  - CG Sandesh

ओवर ब्रीज के पास अवैध शराब जप्त

तुमगांव पुलिस ने खैरझीटी मोड ओवर ब्रीज के पास अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस की टीम 12 जनवरी को ग्राम भ्रमण पर भोरिंग कि ओर रवाना हुआ था कि खैरझीटी मोड ओवर ब्रीज के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DC  3015 को शंका होने पर रोककर पूछताछ करने पर वह हडबडा कर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. संदेही का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम हेमसागर टंडन पिता अमृत टंडन उम्र 19 साल तेन्दूवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया ।

पुलिस ने बताया कि संदेही के कब्जे में रखे एक चेकदार गमछा कि तलाशी लेने पर गमछे में 05 नग अद्धी देशी प्लेन शराब, 04 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 15 नग जिप्सी अंग्रेजी शराब कुल कीमती 2120 रूपये का मिलने पर अवैध शराब व मोटर सायकल सीडी डिलक्स को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें