बार नयापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में बसे गाँव मे चोरों का आतंक - CG Sandesh

बार नयापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में बसे गाँव मे चोरों का आतंक

बलौदाबाजार :- ग्राम पंचायत चरोदा बार मे अदालत किराना दुकान का शटर तोड़ कर सामान करीबन 20 हजार और नगदी रकम 70 हजार पार कर गए, इसी तरह ग्राम देवगॉंवन पटेल किराना दुकान से करीबन 10 हजार का सामान चोरी की सूचना बया चौकी को कर दी गई है.

घटना 1 माह पहले की बताई जा रही है. चोरों का सुराग अभी तक नही चल पाया है, हप्ता दिन पहले चोरी किये हुए दुकान का जरकिन खेत मे मिला जिसे चरौदा गांव के एक ब्यक्ति ने बताया कि वह इस जरकिन को खेत मे पड़ा मिला । जिससे पता चलता है कि चोर चोरी कर सामान को खेत के आसपास फेक दिए होंगे। जरकिन में पेट्रोल भरे होने की जानकारी दुकानदार दे दिया। जिससे साफ होता है चोर आसपास का ही हो सकता है । मामले पर बया चौकी से फोन किया तो बताया कि चोरी की सूचना दुकानदार ने दी है पतासाजी किया जा रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें