पीड़िता ने कसडोल थाने में छेड़खानी और अश्लील हरकत करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई.
कसडोल निवासी महिला ने 13 जनवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमे महिला ने लिखित रूप में बताया है कि भागवत सत्संग आश्रम में विगत 1 वर्ष से आश्रम के संचालक और सत्संग करता रजनीश दुबे पिता गौरीशंकर दुबे के साथ वह विभिन्न स्थानों में प्रवचन और संत्सग कार्यक्रम करती थी ।
इसके बाद जून 2019 को पीड़िता के साथ भागवत सत्संग आश्रम के संचालक द्वारा पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने के उद्देश्य से निर्वस्त्र किया गया। जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं इस मामल में जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा बलौदाबाजार एस0 पी0 नीतू कमल, एडिसनल एस0पी0 निवेदिता पाल, एस0डी0ओ0पी0 जोशी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उइके के द्वारा दलबल के झपडी उक्त सत्संग आश्रम से रजनीश दुबे पिता गौरीशंकर दुबे की हिरासत में लेकर कार्यवाही करते हुए गिरफ्रतार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।