गौरेला-पेण्ड्र-मरवाही जिले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्... - CG Sandesh

गौरेला-पेण्ड्र-मरवाही जिले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले की कलेक्टर सुश्री शिखा राजपूत तिवारी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को आयुक्त नगर निगम रायपुर पदस्थ किया गया है। श्री शिव अंनत तायल, आयुक्त नगर निगम रायपुर को कलेक्टर जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें