उड़ीसा राज्य निर्मित 18 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने ग्राम नर्रा में अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि एक ब्यक्ति ग्राम नर्रा चैक के आगे कोकडी जाने रोड़ किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसपर पुलिस ग्राम नर्रा चैक के आगे कोकडी जाने रोड़ किनारे पहुंच कर रेड़ कार्यवाही किया तो एक ब्यक्ति अपने पास एक प्लास्टिक बोरी के साथ रोड़ किनारे मिला जिसे उसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम जितेन्द्र बेलदार पिता गौर सिंग बेलदार उम्र 19 वर्ष निवासी नर्रा का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे उड़ीसा राज्य निर्मित 18 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब कीमत 900/- रूपये का मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.