ड्राईवर को झपकी आते ही लहराकर पलटा डीजल क टैंकर, ड्राईवर हुआ... - CG Sandesh

ड्राईवर को झपकी आते ही लहराकर पलटा डीजल क टैंकर, ड्राईवर हुआ फरार

रायपुर से जगदलपुर कि ओर जा रहा डीजल टैंकर सुबह 5 बजें सिंगारभाठ को पार कर रहा था कि उसी दौरान टैंकर के चालक को झपकी आई और टैंकर नीचे कि ओर ऊतर रहा था, जिसे तुरन्त ही सड़क में वापस लाने के लिए चालक स्टेरिंग अचानक घुमा दिया और टैंकर लहराकर सड़क में पलट गया, गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नही आई और टैंकर जहा पलटा उसके नीचे गिट्टी। टैंकर पलटते ही चालक फरार हो गया पर कंडक्टर लगातार टैंकर की देखरेख में खड़ा रहा।

यातायात विभाग के एएसआई केआर रावत ने बताया कि सुबह 5 बजें रायपुर से जगदलपुर कि ओर जा रहा टैंकर सीजी 04 ई 9651 अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बारे में जानकारी लेने पर कंडक्टर ने बताया कि एक मोटर सायकल ओवर टेक रहा था, जिससे पलट गया पर घटनास्थल को देखने पर पता चल रहा है कि चालक को झपकी आई थी व वाहन सड़क के बार पुल कि ओर ऊतर रहा था, इस दौरान चालक की आंख खुलते ही वाहन के स्टेरिंग को घुमा दिया और टैंकर छींद के पेड़ से टकराकर पलट गया। घटना के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पर कंडक्टर वहां पर उपस्थित था।

टैंकर के पलटने के बाद वहां से डीजल गिरने लगा जो नीचे गिट्टी में गिर रहा था, इस दौरान कंडक्टर अपनी देख रेख में पड़ोस के यहां डीजल को रखवाया था। टैंकर के मालिक के आने के बाद टैंकर को फायर ब्रिगेड की उपस्थिति आगे बढ़ाकर रजा पेट्रोल पम्प पथर्री में मालिक को सुपूर्द कर रखवा दिया गया है, जिससे कल मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रभाव न पड़े। सड़क किनारे रखवा दिया गया है।

बड़ा हादसा होने से बचा

शहर के भीतर डीजल टैंकर पलटने के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था पर दुघर्टना से लोग बाल बाल बच गए। वहीं इसके बाद लगातार डीजल गिर रहा था, जहां पर छोटी चिंगारी पड़ते ही बड़ा हादसा होने का सम्भावना था, जिसकी वजह से सुरक्षा में यातायात के जवान लगातार तैनात थे व टैंकर के उठाने के दौरान भी फायर ब्रिगेड को तैनान कर दिया गया था, जिससे किसी प्रकार की कोई दुघर्टना न हो।




अन्य सम्बंधित खबरें