शराब के नशे में उत्पात मचाते पुलिस ने पकड़ा
बागबाहरा पुलिस ने 14 जनवरी को मुखबीर पर रेल्वे स्टेशन बागबाहरा में एक व्यक्ति को शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि आरोपी जाने वाले राहगिरों को परेशान कर रहा था व रेल्वे स्टेशन में शराब के नशे में काफी शोर शराबा कर उत्पात मचा रहा था. जिसे पुलिस के द्वारा समझाने का बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन नशे में होने की वजह से मानने को तैयार नही हुआ और सोर सराबा करते रहा. जिससे आम जनता में डर व भय का माहौल उत्पन्न हो गया, इसके बाद उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अपना नाम युनुश खान पिता रफिक खान उम्र 35 साल निवासी ढांगाडिपरा बागबाहरा का होना बतलाया. जिसे डॉ. से शराब पीने का मुलाहिजा करवाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 36(च)2 आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
वहीं बस स्टैण्ड बागबाहरा के पास शराब के नशे में आरोपी हीरालाल यादव पिता निरंजन यादव उम्र 24 साल निवासी सिर्री तथा गोपाल ढाबा के पास उभेराम ठाकुर पिता गणेशराम ठाकुर उम्र 42 साल सिर्री थाना बागबाहरा को पकड़कर 36(च) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.