भोजनालय संचालक द्वारा लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

भोजनालय संचालक द्वारा लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही

बागबाहरा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 14 जनवरी को गोपाल भोजनालय बागबाहरा में भोजनालय संचालक द्वारा लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुच कर जब रेड किया तो शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये एवं टेबल पर दो खाली गोवा अंग्रेजी शराब की खाली शीशी एवं दो कांच की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी वह पाया गया. मौके में मौजूद आरूपी भोजनालय संचालक आत्माराम ताण्डी पिता अलख राम ताण्डी उम्र 45 साल वार्ड नं0 07 कर्रापारा बागबाहरा का निवासी बताया उसने लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया जिसपर आरोपी का कृत्य धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें