खेत में चल रहा था जुआ, सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस
कोमाखान
पुलिस ने बोईरगांव और कछारडीह के मध्य जुआं खेलते जुआड़ी को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को मुखबीर से सूचना
मिली कि बोईरगांव कछारडीह के मध्य एक खेत में 52 पत्ती ताश से रूपया पैसा का हार
जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ चल रहा है. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका में जाकर घेराबंदी कर
रेड़ कार्यवाही किया कार्यवाही के दौरान कुछ जुआरी मौका पाकर पुलिस को देखकर भाग
गये और मौके पर इन्द्र कुमार उम्र 39 साल बोईरगांव, राज कुमार उम्र 29 साल
बोईरगांव, उदेश्याम उम्र 27 साल सराईपाली थाना कोमाखान के पास से कुल रकम 1650
रूपये 52 पत्ती ताश मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 13
जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें