पुल पर टकरा जाने से चालक हुआ बेहोश.
13 जनवरी को करीबन रात 8 बजे कोमाखान थाना
अंतर्गत ग्राम टेमरी के लखे राम साहू घरेलू कार्य के लिये मोटर सायकल से खरियार
रोड़ उड़ीसा गया था, रात्रि करीब 9:30 से 10 बजे के आसपास खरियार रोड से वापस आते
समय जोंक नदी के पुल के उपर में स्वयं टकरा जाने से एक्सीडेंट हो गया है जिससे उसके
सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सूचने
मिलने पर वहां पर पहुंचकर तत्काल उपचार के लिये नयापारा उड़ीसा ले जाया गया. बताया
गया कि लखे राम साहू खरियार रोड उड़ीसा से वापस आते समय स्वयं के मोटर सायकल को
लापरवाही पूर्वक चलाकर जोक नदी पुलिया में स्वयं टकराने से एक्सीडेंट हुआ है जिसपर
पुलिस ने अपराध धारा 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें